Left Post

Type Here to Get Search Results !

बाराबंकी: इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान



बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बाराबंकी की जिला इकाई द्वारा मंडल अध्यक्ष फैजाबाद राहुल त्रिपाठी की उपस्थिति व जिलाध्यक्ष बलमीत सिंह की अगुवाई में जिला चिकित्सालय बाराबंकी में रक्तदान किया गया, जहां मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के सिंह, प्रभारी ब्लड बैंक, डॉ एस के शुक्ला की उपस्थिति में बलमीत सिंह, प्रीतपाल, उबैद अंसारी, जितेंद्र कुमार, राजीव वर्मा, रमेश वाल्मीकि अर्जुन लाल आदि ने रक्तदान किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष फैजाबाद राहुल त्रिपाठी ने कहा कि हमारा संगठन पत्रकार हितों के साथ साथ जनहित के कार्यों हेतु भी सदैव तत्पर है और रहेगा, जिलाध्यक्ष बलमीत सिंह ने कहा कि पत्रकारों के साथ साथ सामाजिक हित के लिए भी होने वाले कार्यों हेतु हमारा संगठन सदैव प्रयासरत रहेगा।
इस मौके पर मनीष मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, डॉ पूनम पाल, राजा राम रावत, सुरेश वर्मा, विनोद कुमार, विवेकानंद त्रिपाठी, दीपक वर्मा, कफील, आशीष, शनि वर्मा, शैलेश कुमार, मो० ताज, सुहेल अंसारी, मो० तौफीक आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---