Left Post

Type Here to Get Search Results !

बेल्थरा रोड: नगर बना झोलाछाप‌ डाक्टरों का अड्डा़, स्वास्थ्य महकमे ने आंखों पर बांधी पट्टी


बेल्थरारोड (बलिया) अभी हाल ही में नगर के अवैध साईं हास्पिटल में विगत दिनों हुई जच्चा बच्चा की मौत के बाद एफआईआर के बावजूद नगर के झोलाछाप डाक्टरों पर कोई असर नहीं है। पोस्ट आफिस गली में एक ऐसा भी चिकित्सालय है, जहां झोलाछाप डाक्टर नुस्खे लिखता है और उस नुस्खे पर 15 वर्षीय बालक दवा का वितरण करता है। इसे लेकर नीम हकीम खतरे जान की कहावत चरितार्थ हो रही है। झोलाछाप चिकित्सक मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ मरीजों का शोषण हो रहा है वहीं दूसरी तरफ झोलाछाप डाक्टरों की चांदी कट रही है। उन पर शासन व प्रशासन का कोई असर नहीं है। बच्चों का डाक्टर बनकर वह खूब कमाई कर रहा है। नित्य सैकड़ों मरीजों को देखकर उनका इलाज कर रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास इन्हीं चिकित्सकों पर सटीक बैठता है। फिलहाल नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी आए मरीज इन चिकित्सकों के शिकार हो रहे हैं। इधर जिला का स्वास्थ्य महकमा भी चुप्पी साधे पड़ा हुआ है। वह कान में तेल डाल चैन की नींद सो रहा है। ऐसा लगता है कि स्वास्थ्य विभाग को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---