Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जन समस्याओं को लेकर अनिश्चित कालीन धरना छठवें दिन भी जारी


रतसर (बलिया) रतसर क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर तहसील सदर बलिया के प्रांगण मे अनिश्चित कालीन धरना आज छठवें दिन भी जारी है आमरण अनशन पर बैठे एडवोकेट रविशंकर सिंह ने बताया कि हमारी मुख्य मांग अगरधत्ता की सी सी रोड की जाँच कराकर दोषियों पर  कार्यवाही, सरस्वती भवन स्कूल मन्दिर से शराब की दुकान हटाया जाए, गाँधी आश्रम चौराहे के पास सार्वजनिक (शौचालय /मुत्रालय )का निर्माण कराना, डाकघर से पूर्वांचल बैक (सब्जी बाजार) मार्ग को जल जमाव से मुक्त कराना है।
बताते चलें कि आज आमरण अनशन का छठवां दिन है पर शासन की तरफ से अभी तक इस बारे मे किसी भी तरह का समाधान के लिए कोई पहल नही हुई है, जिससे नाराज होकर आज शाम बलवंत, अमित, गोलू, पवन, धर्मेन्द्र, जितेन्द्र, जमाल लाल तिवारी आदि लोगो द्वारा शासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए कैंडल मार्च निकालने की तैयारी चल रही है।

रिपोर्ट- लोकेश्वर पाण्डेय रतसर संवाददाता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---