Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया डिवाइडर व ब्रेकर बनाने की माँग


बांसडीह (बलिया) आये दिन हो रहे एक्सीडेंट से आजिज क्षेत्र की जनता ने डिवाइडर व ब्रेकर बनाने की माँग को लेकर मैरिटार चौराहे पर मंगलवार को लगभग तीन घंटे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पंहुचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बाढ़ में गये तहसीलदार बाँसडीह से  फोन पर वार्ता की और पत्रक लिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांसडीह सुखपुरा मार्ग पर मैरिटार में आये दिन एक्सीडेंट होता रहता है। यह सड़क और चौराहे का निर्माण छात्र शक्ति इंफ्रास्ट्रक्चर कम्पनी ने बनाया है, और अभी तक कई सड़को का कार्य अधूरा पड़ा है, चाहे बांसडीह फेफना मार्ग हो या बांसडीह मनियर मार्ग, इस चौराहे से बाँसडीह बेरुआरबारी मार्ग,नारायणपुर बघौता मार्ग पर आवागमन रहता है। यहां बिगत कई महीनों से लगातार एक्सीडेंट होता रहता है। और इसी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने चौराहे को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने कहा कि कोई सक्षम अधिकारी आये तो जाम हटेगा। प्रभारी निरीक्षक ने बाढ़ राहत में गये गए तहसीलदार से फोन पर वार्ता कराया तब ग्रामीणों ने पत्रक जिलाधिकारी को प्रेषित कोतवाल को दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। जाम करने वालो में अरमान पासवान,अंगद मिश्रा, बन्टी चौबे,बबुआ जी,बसन्त राजभर ,आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---