Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नवानगर का स्वागत समारोह सम्पन्न


सिकन्दरपुर (बलिया) जूनियर हाईस्कूल सिकन्दरपुर (बीआरसी) सिकन्दरपुर के बैठक हॉल में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नवानगर के तत्वाधान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, 68500 शिक्षकों की भर्ती पास करके ब्लॉक इकाई नवानगर के लिए चयनित 46 नवनियुक्त अध्यापकों का हार्दिक स्वागत प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ नवानगर के द्वारा सभी नवनियुक्त शिक्षकों को मिठाई खिलाई गई तथा भविष्य में हर प्रकार के सहयोग के लिए अपना भरोसा दिया गया, इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर, प्रा० शि० संघ ब्लॉक ईकाई नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार व मंत्री विनय कुमार यादव के साथ सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---