Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: मंत्री स्वाति सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा


सहतवार ( बलिया) मंत्री स्वाति सिह ने बाढ से प्रभावित क्षेत्र रामपुरनम्बरी, रेगहा,कोलकला बिन्दबस्ती ,चितसाँव ,चाँदपुर पुरानी बस्ती आदि गाँवो मे मंगलवार को भ्रमण कर लोगो की समस्याये सुनी। पिड़ित लोगो से जानकारी चाही कि सरकार के तरफ से लोगो को राशन,मवेशियो के लिए चारा,डाक्टरो की सहायता मिल रही है। कि नही। जिस पर लोगो ने कहा कि सरकार के तरफ से मिलने वाला हर सहायता उन्हें मिला है।
उस क्षेत्र के मोहन चौरसिया, प्रधान पंचदेव यादव, रामजी यादव, पारस यादव, हरेराम यादव ,लल्लन यादव (बैषाखी) ने रामपुर नम्बरी, महाराजपुर, रेगहा,कोलकला बिन्द बस्ती, चितसाँव, चाँदपुर पुरानी बस्ती आदि गाँवो के बचाने के लिए रिग बाध बनाने के लिए पत्रक दिया। जिस पर स्वाती सिह ने कहा कि रिग बन्धे को बनाने के कार्य सरकार के योजना मे नही है, केवल टीएस बन्धे को बचाना जरुरी है।अगर बस्ती तबाह होती है तो अलग दूसरे जगहो पर जमीन देकर लोगो को बसाया जायेगा। सरकार के तरफ से लोगो को हर तरह से सहायता की जायेगी। वही बिसौली के पूर्व प्रघान लल्लनयादव ( बैषाखी) ने पत्रक देकर आरोप लगाया कि इस बर्ष बाढ मे टीएस बन्धे पर सिचाई विभाग द्वारा कोई भी कार्य नही कराया गया है। भगवान का शुक्र है कि इस वर्ष ज्यादा बाढ का पानी नही आया नही तो जर्जर हो चुका टीएस बन्धा तबाह हो जाता।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---