सहतवार ( बलिया) शिक्षा क्षेत्र बाँसडीह अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम सभा बघाँव के सोनवली पुरवा मे स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाउण्ड्री के अन्दर वर्षो से लगा 25 केवीए का ट्रान्सफार्मर स्कुल के बच्चे सहित स्कुल मे पढाने वाले अध्यापको के जान का खतरा बना हुआ है। पूर्व मे यहाँ बच्चो के साथ दो-तीन बार बिजली से घटना भी घटित हो चुका है। जिससे बच्चो के अभिभावक डर के मारे अपने बच्चो के स्कुल मे पढने के लिए नही भेजते है। स्कुल प्रधानाचार्य बीरबल यादव और प्रधान रामजीत पासवान का कहना है कि कहना है कि बच्चो के सुरक्षा को देखते हुए टान्सफार्मर को स्कुल से बाहर लगाने के लिए कई बार बिजली विभाग के जेई,जिलाधिकारी सहित मुख्यमन्त्री को पत्रक दिया गया, लेकिन किसी ने आज तक सुधि नही ली।
वहाँ के लोगो का कहना है कि इस स्कुल मे लगभग 125 बच्चे पढते है। इस स्कुल मे दो अध्यापक एक शिक्षामित्र दो आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी है, जो रोज स्कुल मे बच्चो को पढाने के लिए नियमित तौर आते है लेकिन बिजली के डर से कोई अभिभावक अपने बच्चो को स्कुल मे पढने के नही भेजते ।स्कुल के प्रधानाचार्य बीरबल यादव का कहना है कि स्कुल के अन्दर से ट्रान्सफार्मर हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियो से कहा गया। लेकिन किसी ने आज तक सुधि नही ली। वहाँ के लोगो कहना है कि देहात होने के कारण इधर बच्चो के पढने के लिए स्कुल भी नही है। यहाँ बच्चो के पढने के लिए यही एक मात्र स्कुल है।वहाँ के लोगो ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर जल्द से जल्द स्कुल के बाउण्ड्री से ट्रान्सफार्मर हटाने की माँग की है ताकि गाँव के बच्चे स्कुल मे जाकर पढ सके ताकि बच्चो का भविष्य खराब न हो।

