बैरिया (बलिया) तहसीलदार बैरिया गुलाब चंद्रा के तहरीर पर रेवती पुलिस ने गोपालनगर के ग्रामप्रधान प्रदीप कुमार,उनके भाई वीरेंद्र यादव तथा लेखपाल राधेश्याम वर्मा सहित पाच लोगो के विरुद्ध बाढ राहत सामग्री कालाबाजारी,करने,बाढ प्रभवित लोगो के जीवन से खिलवाड़,प्रशासनिक कार्य में बाधा उत्पन्न करने व प्रशासन की क्षवि धुमिल करने संबंधी आरोप का मुकदमा दर्ज किया।मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसडीएम बैरिया लालबाबू दूबे व सीओ बैरिया उमेश कुमार यादव गुरुवार की सुबह थाने पहुंचे।घंटो बरामद समानो का थाने में मिलान करने के उपरांत पुलिस को तहरीर दिया गया।सीओ ने बताया कि आरोपियों पर दफा 419,420,409,467,468, व 471के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
तहसीलदार ने बताया कि कि लेखपाल व प्रधान की कस्टडी में गोपालनगर के बाढ पीड़ितो में बाटने के लिए 3798 पैकेट आटा चावल,चना,रिफाइन बिस्कुट आदि उपलब्ध कराया गया था।बुधवार तक लेखपाल ने 2840 पैकेट सामग्री बाट चुका था तथा 998 पैकेट सामग्री अन्य बोरे में अपने हिसाब से भरकर गुरुवार की सुबह दो बजे पीकअप पर लाद कर मार्केट में कालाबाजारी करने जा रहे थे।तब तक भृगुनाथ आदि लोगो ने पकड़ कर विधायक सुरेंद्र सिंह सहित प्रशासन को सूचित किया।मौके पर पीकअप ड्राइवर वीरेंद्र पुलिस के कब्जे में है।शेष आरोपियो की तलाश पुलिस सरगर्मी के साथ कर रही है।

