Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: ज्ञानकुंज एकेडमी के छात्रों ने 12 स्वर्ण और 8 रजत पदक जीतकर जिले में किया विद्यालय का नाम रोशन

विद्यालय प्रबंधन ने किया विजेताओं को सम्मानित

सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के ज्ञानकुंज एकेडमी बंसीबाजार के छात्रों ने जनपद मुख्यालय पर आयोजित कराटे प्रतियोगिता में एक बार फिर विद्यालय का डंका बजाते हुए जनपद में अपने विद्यालय के लिए 12 स्वर्ण और 8 रजत पदक और दो कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिद्यालय के पदक विजेता छात्रों का सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित कर बच्चों को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में पदक पाने वाले छात्रों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए हौसला अफजाई किया गया। इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक देवेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि जिन विद्यालयों के बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन बच्चो के आगे के खेल के लिए विद्यालय परिवार कदम से कदम मिलाकर साथ रहेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य सुधा पाण्डेय, कोच आवेश कुमार, रितु सिंह, आर पी सिंह, शीला सिंह, दिलीप पाण्डेय, मनोज मौर्या, नेहा राय, सहित आदि शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---