वाराणसी (व्यूरो) - 24 सितंबर। जनपद वाराणसी में आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम जनमानस की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए श्री आनन्द कुलकर्णी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाराणसी के निर्देशानुसार बीते रविवार को शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान यातायात पुलिस के द्वारा 07 स्थानों पर चेकिग रात 9 बजे से 11 बजे रात तक की गयी। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किये जाने पर कुल 13 चालक नशे में पाये गये। 06 लोग नशे के कारण चलने की स्थिती मे न होने के कारण उनके वाहनो को सीज किया तथा उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष के ड्राइविंग लाइसेन्स जब्त करते हुये चालान किया गया है। सभी 13 चालकों के ड्राइविंग लाइसेन्स निलम्बित किये जायेंगे। यह अभियान चालकों को अनुशासित किये जाने एवं सुगम यातायात संचालन बनाये रखने हेतु समय-समय पर चलता रहे।
वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

