Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीणों ने किया गांव की साफ सफाई


सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के ग्रामसभा रुद्रवार गांव में सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवारा व स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में गांव के सम्मानित युवकों एवं उत्तरदाई नागरिकों की उपस्थिति में सफाई अभियान चलाकर पुरे गांव की साफ सफाई की गई, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति ग्राम वासियों को जागरूक करना था जिससे आम लोग स्वच्छता पर विशेष रूप से ध्यान दे व स्वास्थ्य के प्रति हरदम सचेत रहें, ग्रामवासी इस अभियान में उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए एवं सफाई का कार्य किए तथा स्वच्छता पर ध्यान रखने का प्रति संकल्प भी लिए।

इस कार्यक्रम में अमन श्रीवास्तव के अतिरिक्त ग्राम प्रधान राजेंद्र कनोजिया, डॉ० पंकज मिश्रा, अभिलाष मिश्रा, राजेश राय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, राजू राय, जय नारायण पांडे, विश्वजीत राय, गोलू कनौजिया, पिंटू वर्मा, मनी राय, संतोष गुप्ता, दीपू गुप्ता, राजनाथ वर्मा, विजय बहादुर राय, केदार गुप्ता, मनाई प्रसाद के साथ सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---