सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र का चेतन किशोर मैदान एक पार्क की तरह भी जाना जाता हैं, सुबह शाम पुरुष और महिलाएं का इस मैदान के पास आना जाना लगा रहता है, तथा अन्दर गांव मे जाने का मार्ग भी इस मैदान के बीचोंबीच से जाता हैं, पिछले कई दिनों से चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय को सुचना मिल रही थीं की इस खुले मैदान मे शाम के समय कुछ लोग बाईक और चारपहिया गाड़ी खड़ा करके उसके अन्दर व बाहर खड़े होकर शराब का सेवन करते है, तथा शोरशराबा भी करते है।
सोमवार की शाम मुखबिर की सुचना पर चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने अपनी टीम के साथ चेतन किशोर मैदान मे औचक छापेमारी किया इस दौरान कुछ लोग एक चारपहिया वाहन खड़ा करके खुले मैदान मे खुलेआम शराब पी रहे थे, पुलिस को अचानक देखकर उन युवकों के होश उड़ गये, पर चौकी प्रभारी व हमराहियों ने अपनी तत्परता दिखाते हुए आठ लोगों को मौके से अपने हिरासत मे ले लिया।
पुलिस ने चारपहिया वाहन को भी अपने कब्जे मे लेकर पुलिस चौकी मे भिजवा दिया, तथा हिरासत मे लिए गये लकी पुत्र वशिष्ठ उम्र 15 साल निवासी खरीद, राजु प्रसाद पुत्र हृदयानंद उम्र 19 साल निवासी खरीद, अनिल वर्मा पुत्र बृजकिशोर उम्र 45 साल निवासी खरीद, बबन यादव पुत्र छोटेलाल उम्र 28 साल निवासी खरीद, अनिल कुमार पुत्र शिव जी उम्र 25 साल निवासी खरीद, अजय यादव पुत्र हरि नारायण यादव निवासी कक्करघाटा मनियर, रवि कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी कक्करघाटा मनियर, अवधेश यादव पुत्र शिवपरसन यादव निवासी गंगापुर मनियर को विधिक कार्यवाही के अंतर्गत पुलिस कार्यवाही की गई।
इस औचक छापेमारी मे चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार के साथ हमराही दुर्गादत्त राय व रवि कुमार मौजूद रहे।

