Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री व बलिया के प्रभारी मंत्री ने लगाया जनचौपाल


सिकन्दरपुर (बलिया) प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री व बलिया के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने गरीबी हटाओ व देश के विकास के नाम पर योजना चलाते रहे और अरबो रुपए खर्च होते रहे लेकिन गरीबों की जगह सरकार में शामिल लोग व नौकरशाह जरूर अमीर हो गए लेकिन गरीब गरीब ही रह गया।  उक्त बातें उन्होंने शुक्रवार की सुबह विकासखंड नवानगर के ग्राम सभा चेतन किशोर में जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों किसानों नौजवानों व्यापारियों के लिए कार्य कर रही है योजनाओं का लाभ ईमानदारी से लाभार्थियों के खाते में पहुंचाए जा रहे हैं सड़क शिक्षा चिकित्सा बिजली पानी आदि पर तेजी से कार्य हो रहे हैं कहां की प्रदेश में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर थी लेकिन सरकार बनते ही उसमें सुधार किया गया बिजली पहले से बेहतर आ रही है जर्जर व्यवस्था होने के कारण लोकल फाल्ट होने से रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है।

जल्दी उसको भी ठीक कर लिया जाएगा आज शहरों में 24 घंटे व नगरो में 20 घंटे बिजली दी जा रही है 2021 तक सभी गांव में एवी कंडक्टर लगाने की योजना है सरकार ने तय किया है कि 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश को ओडीएफ कर दिया जाए आज भी 4 करोड़ देश के घरों में अंधेरा है यह काम पहले भी हो सकता था लेकिन जो लोग 50 वर्षों से अधिक सत्ता में रहे उन्हें यह ख्याल नहीं आया कांग्रेस के युवराज पर प्रहार करते हुए कहा कि उनको क्या पता है कि गांव में बरसात के दिनों में कितनी परेशानी होती है 48 लाख परिवारों में डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में बिजली पहुंचाने का काम किया गया 72 हजार मजरों में बिजली पहुंचाई गई अभी भी 62 हजार मजरे शेष बचे हुए हैं 31 दिसंबर 2018 तक सरकार बचे मजरे को भी बिजली पहुंचाने का कार्य करेगी सरकार 6 रुपये 74 पैसे की बिजली खरीद रही है और गांव में 3 रुपए में 100 यूनिट बिजली दे रही है अपने और अपनों के लिए कार्य करने वाले आज आरोप लगा रहे हैं वही सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपने देश में आलोचना करने की जगह विदेशों में आलोचना कर देश को बदनाम करने में लगे हुए हैं जो शोभा नहीं देता माओवाद अलगाववाद भारत तेरे टुकड़े होंगे का समर्थन करने वाले देश का विरोध कर रहे हैं चुनौती देते हुए कहा कि विकास पर बहस कर लें पहले 18 हजार मजरों को प्रतिवर्ष उर्जाकृत किया जाता था लेकिन अब 72 हजार मजरों को ऊर्जाकृत करने का काम प्रदेश सरकार कर रही है पहले 6 लाख कनेक्शन किए जाते थे लेकिन अभी 1 वर्ष में 48 लाख लोगों को कनेक्शन दिया गया यह भेदभाव करते थे लेकिन आज की सरकार कोई भेदभाव नहीं कर रही है शौचालय आवास व अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का पैसा सीधे खातों में भेजने का कार्य कर रही है, इस जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---