Left Post

Type Here to Get Search Results !

दिल्ली- शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर फिर बोला हमला


दिल्ली :- शत्रुघ्न सिन्हा बेशक बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और अब नेता हैं पर पीएम मोदी से उनकी सोच मेल नहीं खाती। यही कारण है कि वे पार्टी में रहते हुए भी खुलकर पीएम मोदी के खिलाफ बात करते हैं। कमाल तो इस बात का है कि मोदी ने अब तक इस बात पर कोई एतराज नहीं जताया है। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज उन्होंने एक बार फिर मोदी को निशाने पर लिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत या रॉफेल सौदा का मामला हो, इनमें से हम किसी का हल करने में सक्षम नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनता तू-तू, मैं- मैं के आरोप-प्रत्यारोप के खेल में फंसना नहीं चाहती हैै। उसे परिणाम चाहिए। उन्होंने वर्तमान स्थिति की पहले से तुलना करते हुए नीम चढ़े करेले से की है।

अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने कहा कि लोग महाभारत के धृतराष्ट्र की तरह महसूस कर रहे हैं। वे केवल एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि 'ये सब क्या हो रहा है?' साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया है कि बिना आपके आशीर्वाद, सहमति और पुष्टि के विशेष मामलों को दबाया गया, विश्वास करना मुश्किल है। लोग कुछ समय से दावा कर रहे हैं कि हमारे लोग अधिकांश मीडिया पर नियंत्रण रखते हैं?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---