सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के सिकन्दरपुर कस्बा स्थित शान्ति जायसवाल मैरेज हाल, किला के पोखरा पर शनिवार 15 सितंबर को ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा सिकन्दरपुर के तत्वधान में कुल देवता भगवान श्री बलभद्र जी की जयंती एवं पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है, उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजन के व्यव्स्थापक एवं पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने सभी स्वजातीय बन्धुओ से ज्यादा से ज्यादा की संख्या मे इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है ।
आयोजन की जानकारी देते हुए संजय जायसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सीताराम जायसवाल महापौर, गोरखपुर होगे वही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गोरख प्रसाद जायसवाल पूर्व सांसद, देवरिया, श्री दीपक जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उ० प्र०, श्री अजय कुमार अध्यक्ष, जायसवाल युवा मंच उ० प्र०, श्री रोशन जायसवाल प्रदेश मिडिया प्रभारी, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उ० प्र०, श्री विनोद जायसवाल, सलेमपुर, देवरिया व श्री हरिन्द्र जायसवाल अध्यक्ष, जायसवाल समाज देवरिया होगे।
इस कार्यक्रम के तहत 15 सितंबर को सुबह 10 वजे श्री बलभद्र जी शोभा यात्रा भी निकाला जायेगा जो जायसवाल भवन चकखान पेट्रोल पम्प के सामने सिकन्दरपुर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंच कर सभा मे परिवर्तित हो जायेगा, इस आयोजन के कार्यक्रम को पांच चरणो मे बाटा गया है, पहले चरण मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के तहत ब्लड शुगर जांच, नेत्र जांच, रक्तचाप जांच, ब्लड ग्रुप जांच, दुसरे चरण मे मेंहदी प्रतियोगिता तीसरें चरण मे चित्रकला प्रतियोगिता चौथे चरण मे नृत्य संगीत प्रतियोगिता व पांचवें चरण मे मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम का होना सुनिश्चित किया गया है।

