Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: गांधी जयंती के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बैठक का आयोजन


सिकन्दरपुर (बलिया) भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सिकन्दरपुर डाक बंगला पर शुक्रवार को आयोजित किया गया, उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने बताया कि विगत वर्षो की भांति आगामी 2 अक्टूबर को सिकंदरपुर जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में वृहद स्तर पर गांधी जयंती का आयोजन होना है, उक्त आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रीय युवा पीढ़ी को गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देना है।
आगे कहा कि गांधी जी के करनी, कथनी व एकरूपता आज के राजनीतिक परिवेश में सब के लिए आवश्यक है, गांधी जी ने सार्वजनिक एवं सामाजिक जीवन में ईर्ष्या द्वेष से अलग हटकर जो सामाजिक सद्भाव का रास्ता दिखाया है वह आज की राजनीति के लिए अति आवश्यक है।

पूर्व मंत्री राजधानी सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा एवं वक्ता के रूप में अनेक विद्वान साथियों को आमंत्रित किया गया है, उक्त बैठक में प्रमुख रूप से गिरिजेश मिश्र, मोहन कांत राय, सुरेश सिंह, राकेश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, दयाशंकर भारती, अरुण पांडे, प्रेमशंकर सिंह, विनय वर्मा, स्वामीनाथ सिंह व बबलू बहार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष नवानगर अरविंद राय एवं संचालन कार्यक्रम के संयोजक भोला सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---