Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: चौकी इंचार्ज ने चोरी की बाइक सहित दो युवकों को किया गिरफ्तार


सिकंदरपुर (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया मोड़ नहर के करीब शनिवार को सुबह करीब 11:30 वजे रतसड पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे व कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार निषाद व अमित सिंह के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे। चौकी प्रभारी ने मौके की नजाकत को भांपते हुए व तत्परता दिखाते हुए भाग रहे मोटरसाइकिल सवार को दौड़ा कर पकड़ लिया। फिर गहनता से जांच करने पर वह लोग अपना नाम इरशाद पुत्र फिरोज इसरी सलेमपुर थाना नगरा, हरिश कुमार पुत्र लक्ष्मण थाना पकड़ी, ने बताया की हम लोग और एक अन्य व्यक्ति ओमप्रकाश के साथ मिल कर ये गाड़ी 20 अगस्त 2018 को तिलेश्वर धाम कुकरहा मंदिर से चोरी किए थे। चोरी की मोटरसाइकिल की  रिपोर्ट अनिल पुत्र भूलन निवासी भरसी पुर द्वारा गड़वार थाने में हीरो स्प्लेंडर प्रो UP 60-Q-9941 की चोरी का मुकदमा दर्ज कराई गया है। दोनों अभियुक्तों को धारा 379, 411 के तहत मजिस्ट्रेट के द्वारा 14 दिन के लिये जेल भेज दिया गया। वही पुलिस द्वारा ओमप्रकाश पुत्र हीरालाल की तलाश पुलिस द्वारा गहनता के साथ कर रही है।

रिपोर्ट- संवाददाता लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---