सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय तहसील क्षेत्र के चेतन किशोर ग्राम में जिला पंचायत बलिया के राज्य वित्त योजना के अंतर्गत पूर्वांचल विकास विधायक निधि से 15 लाख की लागत से निर्मित ओम प्रकाश के चक से सिवान कला गांव तक इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन शुक्रवार की शाम किया गया । इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने कहा कि आज प्रदेश सरकार गांव गांव को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने को कटिबद्ध है । अब कोई भी गांव सड़क से जुड़ा होने से बच नही सकता उन्होंने कहा प्रदेश सरकार गांव के विकास हेतु दर्जनों योजनाएं संचालित कर रही है जरूरत है केवल उन योजनाओ को पात्रों तक पहुचने की जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को उस हर गरीब तक पहुचने की नैतिक जिमेदारी बनती है कि गांवो में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का प्रचार प्रसार करे ।
इस अवसर पर अनिल पांडे ,मंजय राय ,चंदन राय, अजीत राय, आलोक त्रिपाठी ,रामा शंकर वर्मा ,छितिज प्रताप सिंह, आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

