Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा, ड्राइवर खलासी हुए फरार


एसो अनिल चंद तिवारी ने घरेलू सामानों के बीच ढूंढ निकाला अवैध शराब


सिकंदरपुर (बलिया) सिकंदरपुर  मनियर मार्ग पर गोसाईपुर पेट्रोल पंप के समीप मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पंजाब निर्मित एक डीसीएम में अबैध अंग्रेजी शराब पकड़ा वही पुलिस की गाड़ी देख ड्राइवर व खलासी भागने में सफल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर अनिल चन्द तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक गाड़ी से अबैध शराब बिहार ले जाने हेतु मनियर के तरफ जा रहा है। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर ने रात्रि में गस्त कर रहे थे कि 12 बजे के बाद उन्हें एक गाड़ी मनियर के तरफ जाते हुए दिखी पीछा करने पर ड्राइवर व खलासी गाड़ी को पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गये । गाड़ी को चेक करने पर गाड़ी के पिछले हिस्से में सोफा आलमीरा व अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था। उसके बाद पंजाब निर्मित अबैध शराब रखी हुई थी पुलिस रात्रि में ही गाड़ी को थाने लाकर पुलिस कार्यवाई में जुट गई ।पुलिस ने जिस डीसीएम पर लदी अबैध शराब को पकड़ा उसमे शुरू में   घरेलू सामानों के होने की वजह से कुछ देर के लिए भौचक्के रह गई थी। क्राइम इस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने बताया कि एकबारगी लगा की तस्कर भागने में सफल हो गए। लेकिन जब डीसीएम की सघन तलाशी की गई तो घरेलू समानो के बीच शराब रखी गई थी जिससे कि किसी को शक न हो, सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए इन अबैध शराब की 34 हजार शीशियों की कीमत बाजार में लगभग 55 लाख के करीब है ये शराब पंजाब निर्मित है तथा अरुणाचल प्रदेश में सप्लाई के लिए प्रतिबंधित है ।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---