Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: पुलिस ने एक मारूति वैन से किया 285 लीटर अवैध शराब बरामद


सिकन्दरपुर (बलिया)  स्थानीय पुलिस ने रविवार की सुबह में मुखबिर की सूचना पर 285 लीटर अबैध जहरीली शराब एक गाड़ी से बरामद किया। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी ने बताया कि   इस जहरीली शराब से हजारो लीटर अबैध शराब बनाया जा सकता है । पुलिस द्वारा लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत  पहले भी 75 लाख के करीब अबैध शराब पकडा जा चुका है ।बताया की मुखबिर से सूचना मिली कि हरनाटर गांव में एक मारुति 800 में अबैध शराब व बनाने का जखीरा उतरने वाला है पुलिस सादे भेष में लग गयी थी । रविवार की सुबह 5 बजे जैसे ही अबैध शराब बनाने का जखीरा उतारा जा रहा था पुलिस पहुँच गयी पुलिस को  देख चालक गाड़ी लेकर भागने लगा । पुलिस ने जब घेरे बन्दी किया तो शराब माफिया गाड़ी छोड़ फरार हो गया । पुलिस ने मारुति गाड़ी नम्बर डीएल 8 सी 6367 व दो ड्रम अबैध शराब पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ नामजद धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम 272/273 के तहत रिपार्ट दर्ज कर लिया है टीम में चौकी इंचार्ज मालदह अशोक यादव, कांस्टेबल अशोक यादव , कांस्टेबल भानु पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---