Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: कांग्रेसियों ने रामधुन के साथ निकाला प्रभात फेरी, गोष्ठी का हुआ आयोजन


बलिया (ब्यूरो) उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का १५०वीं बर्षगाँठ सप्ताह मनाने के क्रम मे  रविवार को राष्ट्र की एकता अखण्डता सहिष्णुता को समर्पित एक कार्यक्रम कांग्रेस सेवा दल के द्वारा किया गया सर्व प्रथम प्रभात फेरी राम धुन के साथ वार्ड न० ४ मे भ्रमण के द्वारा पुरी की गयी तत्पश्चात ध्वजारोहण वार्ड नं० ४की सभासद चन्द्रावती श्रीवास्तव एवं कांग्रेस जनो द्वारा किया गया फिर एक गोष्ठी गाँधी जी के विचार एवं उनके प्रासंगिकता पर आयोजित की गयी।
जिसमें मुख्यवक्ता श्री गिरिजा शंकर अवस्थी अतिरिक्त मुख्य संगठक प्रांतीय कांग्रेस सेवा दल ने कहा कि महात्मा गांधी ने समाज को शान्ति अहिंसा का संदेश दिया था किन्तु आज भारत मे जितनी हिसंक घटनाएं हो रही है उससे निजात पाने के लिये समाज के उत्थान के लिये गाँधी जी के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है।
श्री दिग्विजय सिंह जी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, श्री ब्रजेश सिंह गाट कार्य वाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलिया, श्री शैलेंद्र सिंह उर्फ (पप्पू) संगठक प्रभारी एवं ए आई सी सी,श्री राजेश सिह ए आई सी सी जिला मऊ सेवा दल, श्री राम चन्द्र त्रिपाठी जी, श्री हरवेन्द्र यादव सेवा दल प्रभारी बलिया, कमलेश श्रीवास्तव,अखिलेश श्रीवास्तव,श्री मती ऊषा सिंह पूर्व महिला अध्यक्ष बलिया, श्री भरत शर्मा, रोहित कुमार कुवंर, दुर्गेश  सिंह जी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस, कुन्ती देवी, सावित्री देवी, जयंन्ती, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, आदि लोगो ने संबोधित किया अंत में श्री सत्येन्द्र कुंवर जिला मुख्य संगठक सेवादल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा डा० विपिन विहारी उपाध्याय पूर्व मुख्य संगठक बलिया ने सबका आभार व्यक्त किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---