Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अध्यापक और ग्राम प्रधान के बीच हुई हाथापाई में शिक्षक की तहरीर पर प्रधान व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बांसडीह (बलिया) पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर्वतपुर जयनगर में अध्यापक और प्रधान के बीच हुई हाथ पाई में गुरुवार को शिक्षकों की तहरीर पर ग्राम प्रधान मुन्ना यादव व अन्य के बिरुद्ध धारा 332, 353, 385, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बता दे कि बुधवार को ग्राम प्रधान मुन्ना यादव और अध्यापक एकलब्य कुमार और अनिल कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी । कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक पहुँच गई। गुरुवार को शिक्षक संघ के अध्यक्ष घनश्याम चौबे व अन्य अध्यापको ने प्रभारी निरीक्षक से जाकर मुकदमा दर्ज करने की बात की इस पर प्रभारी निरीक्षक ने शिक्षकों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---