सिकन्दरपुर (बलिया) हिन्दू समाज पार्टी जिलाध्यक्ष पुष्कर राय मोनू ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 12 अगस्त को निकलने वाले तिरंगा यात्रा के संबंध मे उपजिलाधिकारी के नाम एक पत्रक तहसील परिसर मे नायब तहसीलदार को सौपा,जिसमे हिन्दू समाज पार्टी ने अपने कार्यक्रम तिरंगा यात्रा की पुरी रूपरेखा से प्रशासन को अवगत कराते हुए प्रशासन से सहयोग मांगा है।
बताते चले की हिन्दू समाज पार्टी जिलाध्यक्ष पुष्कर राय मोनू के नेतृत्व व संयोजन मे आगामी 12 अगस्त को कठौडा जंगली बाबा धाम से तिरंगा यात्रा निकाला जायेगा,यह तिरंगा यात्रा कठौडा, लिलकर, सिसोटार, सिकंदरपुर क़स्बा, नगरा मोड़, नवरतनपुर, मालदा होते हुए वापस जंगली बाबा धाम कठौडा मंदिर पर पहुंच कर समापन होगा।
पार्टी जिलाध्यक्ष पुष्कर राय मोनू ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में लगभग 300 बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ लोग इस तिरंगा यात्रा मे शामिल होगें,इस यात्रा की अगुवाई हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सिंह रावत करेंगे,आगे कहा कि यह तिरंगा यात्रा मीडिया व प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जायेगी, एक सवाल के जवाब मे पार्टी जिलाध्यक्ष पुष्कर राय मोनू ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा निकालने का मुल उद्देश्य यह है कि आज के युवाओं मे देश और तिरंगे के प्रति सच्ची देशभक्ति व देशप्रेम की अलख को जगाया जा सके।

