Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: भाजयुमों के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के बस स्टेशन चौराहे पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नवनियुक्त भाजयुमों के प्रदेश उपाध्यक्ष धनन्जय कनौजिया के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत व अभिनंन्दन किया गया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक व भाजयुमों के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष धनन्जय कनौजिया ने कहा कि यह बदलाव का समय चल रहा है और हम सभी का यह सौभाग्य है कि हमारे देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है, जो लगातार देशवासियों के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, आगे कहा कि तमाम योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब तबकों और आम जनमानस के लिए जो काम किया है, उसे देश कभी भुला नही सकता।
आगे कहा कि पूर्व मे सपा व बसपा की सरकारों ने जिस तरह उत्तर प्रदेश को पीछे ले जाने का काम किया है उसे जनता बखूबी जानती हैं, मोदी और योगी जी ने जो काम कर दिया है उससें सारे विरोधी बौखला गये है, हम सभी को मिलकर 2019 मे फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये अभी से जुट जाना है।

आगे कहा कि आगामी 10 अगस्त को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनता इंटर कॉलेज नगरा के प्रांगण मे 1001 जोड़ो का सामुहिक विवाह संपन्न कराया जायेगा, उन्होंने सभी ग्रामप्रधानों व भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन कराकर इस योजना का फायदा उठाने की अपील किया।
इस अवसर पर स्वागत समारोह में क्षेत्रीय महामंत्री आशुतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता, अरविंद राय,  भीम गुप्ता, क्रांति देव सिंह, जयराम वर्मा, लालचंद शर्मा, सुनील गुप्ता, मदन कनौजिया, संतोष श्रीवास्तव, संजय चौधरी,कार्यक्रम का संचालन खरीद मंडल महामंत्री राजू गुप्ता व अध्यक्षता खरीद मंडल के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी ने किया। इसी क्रम में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता कस्बा के डोमनपुरा निवासी काशीनाथ तिवारी के आवास पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बेल्थरा विधायक धनंजय कनौजिया ने पहुंचकर हाल जाना। इस मौके पर वहां मौजूद लालबचन तिवारी बैजनाथ पांडे प्रमोद गुप्ता मिठाईलाल राजभर जयप्रकाश वर्मा सी डी वर्मा पिन्टू पाठक रविंदर वर्मा बिहारी प्रसाद मनोज कुमार नरसिंह राम श्यामू पांडे आदि  ने प्रदेश उपाध्यक्ष का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---