Left Post

Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रंद्धाजलि


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के डाक बंगला मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिकंदरपुर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के स्वर्गवास पर 2 मिनट का मौन रखने के बाद भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोगों ने अभिवावक तुल्य प्रेरणा स्रोत भारत रत्न व विद्वान कवि को खो दिया है, जिनको हम सब जीवन भर नहीं भूल पाएंगे एक महान जीवन का और एक युग का अंत हुआ है, लेकिन उनसें मिली प्रेरणा सदा सदा के लिए जीवित रहेगी, सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों व प्रेरणा को अपने जीवन मे समाहित करने का शपथ भी लिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक अमरजीत भारद्वाज, नगर मंत्री अमन श्रीवास्तव, अनुपम दुबे, बिट्टू पांडे, सौरभ तिवारी, करण पांडे, अभिषेक राय, रत्नेश दुबे, मनी राय, मुकुल पांडे, चंदन पांडे समेत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---