सहतवार ( बलिया) प्रधानमन्त्री उज्वला योजना के अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम पंचायत नैना मे वहाँ के प्रधान श्रीमती केसरी देवी व भाजपा के सेक्टर संयोजक दिनेश गिरि द्वारा दस महिलाओ को गैस चुल्हा व गैस सिलिण्डर वितरण किया गया। गैस चुल्हा पाकर सभी महिलाओ के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर प्रधान प्रति निधि राजनारायण पासवान ,लोक नाथ पासवान, रणजीत कुमार पासवान ,सुजीत कुमार पासवान बिशू पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

