लखनऊ- प्रदेश में डुप्लीकेट राशन कार्ड की बाढ़ सी आ गई है प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भर में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर राशन कार्ड सूची से डुप्लीकेट राशन कार्ड 31 अगस्त तक खत्म किए जाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि तय सीमा समय सीमा के बाद यदि कोई डुप्लीकेट राशन कार्ड का मामला सामने आया तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य आयुक्त आलोक कुमार राय ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों से कहा है कि वह यह अत्यंत चिंतनीय विषय है कि कंप्यूटरीकरण के विभिन्न उपायों के बाद भी डुप्लीकेट राशनकार्ड की समस्या बनी हुई है, उन्होंने कहा कि इस बारे में मिल रही शिकायतों से लगता है कि जिले में तैनात विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और राशन दुकानदारों की मिलीभगत से डुप्लीकेट राशन कार्ड चल रहे हैं, खाद्य आयुक्त ने प्रत्येक जिले में राशन कार्डों की सूची की जांच कर डुप्लीकेट राशन कार्डों को छांट कर उन्हें तत्काल निरस्त करने के लिए कहा है, उन्होंने जांच में राशन दुकानदारों का सहयोग लेने के साथ डुप्लीकेट राशन कार्ड पर वितरण किए जाने पर होने वाली दंडनीय कार्यवाहियों की जानकारी देने के लिए कहा है उन्होंने निर्देश दिया है कि 31 अगस्त की समय सीमा के अंदर डुप्लीकेट राशन कार्ड खत्म करने का काम पूरा करने के बाद सभी पूर्ति निरीक्षक, जिलापूर्ति अधिकारी को इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि उनके क्षेत्र में कोई भी डुप्लीकेट राशन कार्ड नहीं चल रहा है।

