सिकन्दरपुर (बलिया) :- क्षेत्र के बंशीबाजार स्थित आर एस एस गुरूकुल अकादमी के प्रबंधक श्री जय प्रताप सिंह "गुड्डू" ने कहा कि भारत के सच्चे सपूत हमारे राष्ट्रनायक,भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमन्त्री माननीय अटल बिहारी बाजपेयी आज हमे छोड़कर बैकुंठवासी हो गए, यह देश सदा उनका ऋणी रहेगा, वह एक ऐसे बेदाग राजनायक थे, जिनकी स्वच्छ छवि के कारण देश का हर नागरिक और हर राजनीतिज्ञ उनका मुरीद था और अपने जीवन मे उनके आदर्शों को समाहित भी करते थे।
आगे कहा कि आज देश ने एक ऐसा अनमोल रत्न खो दिया है जिसकी कमी कभी पूरी नही की जा सकती, उनके जाने से आज पूरा देश अनाथ सा हो गया है,देश आज नम आँखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है,.ऐसे देश के सच्चे राजनेतिक पुरोधा को आर. एस. एस. गुरुकुल अकादमी परिवार कोटि कोटि नमन एवं उनके चरणों में अनन्त श्रद्धा सुमन अर्पित करता है,आगे बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 17 अगस्त को विद्यालय बंद रहेगा।

