सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित व प्रसिद्ध डॉ० आशुतोष कुमार गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमे विश्वास ही नही हो रहा हैं कि हमारे देश का ये परम योद्धा हमसभी को छोड़कर इस दुनिया से चले गये, अटल विहारी वाजपेयी के रूप मे हमने व्यक्ति ही नही एक समूचे युग को खो दिया है जिसकी पुर्ति कभी भी नही हो सकती।
आगे कहा कि उनकी लिखी कविताओं मे कही न कही जिन्दगी की हर परिस्थितियों मे जीवन जीने की सीख मिलती है, वो हमेशा कहते थे "रार नही ठानुगा,हार नही मानूंगा" इस कविता को मात्र याद कर लेने से ही जीवन मे संबल और शक्ति का संचार हो जाता है ऐसे राष्ट्रकवि, विचारक, और सदी के महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से एक युग का अन्त हुआ है, उनका कर्म उनका व्यक्तित्व कही न कही हमारे जीवन के लिये प्रेरणादायक रहेगा और वो हमारे स्मृतियों मे हमेशा जीवित रहेगे।

