सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय नगर स्थिति सेंट जान कान्वेन्ट स्कूल मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण एवं नगर के सम्मानित लोगों की मौजूदगी मे श्रंद्धाजलि दी गयी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
इस मौके पर अभिषेक कुमार तिवारी ने कहा कि महान यशस्वी कवि, धर्म नेता, राजनेता, अद्भुत विचारक विद्वान,देशभक्त समाजनायक, महान समाजसेवी, सद्भावक जैसे असंख्य सद्गुणों से संस्कारित भारत रत्न श्री बाजपेई जी के निधन से देश ने एक बहुत बड़ा व्यक्तित्व खो दिया है, हम सभी इस खबर से स्तब्ध है, आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार कल यानि 17 अगस्त को विद्यालय का अवकाश रहेगा।

