बांसडीह (बलिया) भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के निर्देश पर आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के स्मृति में नगर पंचायत में दो दर्जन से अधिक पौधरोपण कर सगठन द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य कार्यक्रम नगर पंचायत के वार्ड 15 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पौधरोपण का शुभारंभ बांसडीह क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण दूबे और स्वदेशी जागरण मंच के बांसडीह विधानसभा सयोंजक विद्याशंकर पांडेय ने सयुक्त रूप से अटल वृंक्ष लगाकर किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण दूबे और विद्यासागर पांडेय ने सयुंंक्त रूप से कहा की अटल जी जैसा राजनेता अब शायद ही जन्म ले वह देश ही नही बल्कि अपने कर्मो के बल पर पूरे विश्व के जननायक के रूप में उभरे। नेताओ ने बताया कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम में कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और बूथ स्तर तक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करे। कार्यक्रम सयोंजक भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के निर्देश और सानिध्य में नगर पंचायत में पांच सौ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है नगर पंचायत के सभी वार्डो में और बूथ स्तर तक पौधरोपण का कार्य चलेगा।
इस अवसर पर हृदया सिंह, अरविंद कुमार सिंह, हरिद्वार खरवार मुनजी कुमार, राहुल गुप्ता मनीष भारती,अमित यादव रविंद्र मिश्र,अमन शर्मा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

