Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: वेतन न मिलने से छुब्ध संविदा बिजली कर्मी बैठे धरना प्रदर्शन पर


सहतवार (बलिया)  पिछले चार महिना से सहतवार क्षेत्र के बिजली विभाग कर्मचारी (संविदा कर्मियो) को पगार नही मिलने से बौखलाये संविदा कर्मियो ने सोमवार को  सहतवार पावर हाऊस पर जब तक पैसा नही मिलेगा, बिजली की सप्लाई नही होने देगे के नारे के साथ पावर हाऊस पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गये। जिसके चलते नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रो  मे चार घण्टे  बिजली बाधित रही।  अन्त मे  बिजली विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अर्जुन राम के  मोबोईल से बातचीत कर मौखिक अश्वासन पर की सितम्बर माह से जो बकाया पैसा और आगे जो पैसा है नियमित समय से मिलने लगेगा। उसके बाद धरना समाप्त हुआ ।
बताया जा रहा है कि सहतवार नगरपंचायत व ग्रामीण क्षेत्रो बिजली विभाग मे संविदा पर काम करने वाले  कर्मचारियो का पिछले चार माह से वेतन बिजली विभाग द्वारा नही मिल रहा था। अधिकारियो से बातचीत करने पर आज कल का केवल अश्वासन मिलता था। लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी आज तक एक पैसा भी पगार नही मिला। जिससे बौखलाये संविदा कर्मियो ने सोमवार को समाज सेवी संजयसिह के नेतृत्व मे सहतवार पावर हाऊस पर जब तक पैसा नही मिलेगा काम नही करेगे न विजली चलने देगे के नारे के साथ धरना पर बैठ गये। जिससे बिजली नही मिलने से नगरपंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे  गर्मी से बिजली के लिए हाहाकार मच गया। अन्त मे बिजली विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अर्जुन राम के मोबोईल से मौखिक अश्वासन पर धरना समाप्त हुआ ।
इस अवसर पर बिरजू प्रसाद,ब्रजेश प्रसाद, हैदर अली, सुनील वर्मा, प्रेम वर्मा, सुरेन्दर प्रसाद, अक्षयचौहान, सुभाष यादव, अशोक तिवारी, मदन यादव, प्रद्युमन वर्मा, ब्रजेश यादव आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---