Left Post

Type Here to Get Search Results !

लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार ने पौधारोपण कर दिया आमलोगों को संदेश


सिकन्दरपुर (बलिया) पूरे देश में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में आज वरिष्ठ पत्रकार व लोकतंत्र सेनानी श्री शंभू नाथ मिश्र की अगुवाई में सिकन्दरपुर कस्बा स्थित  मनियर मार्ग पर पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी शंभूनाथ मिश्र ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का अभिन्न अंग है पर आधुनिकता के अंधी दौर में जिस तरह से आजकल पेड़ पौधों की कमी हो गई है,यह मानव जीवन के लिए बहुत ही खतरनाक है, जिसपर सभी को गंभीरतापूर्वक विचार करना होगा।
आगे कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान का कदम बहुत ही सराहनीय प्रयास है और हम सभी को मिलकर सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए सभी को इस अभियान से जुड़ना चाहिए तथा ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पेड़ पौधे लगाकर ही हम शुद्ध वातावरण का आगा़ज कर सकते है, हमारी आने वाली पीढ़ियों के बेहतर स्वास्थ और शुद्ध वातावरण के लिए ये जरूरी हैं कि हमसभी ज्यादा से ज्यादा पेड़ व पौधे लगाये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुस्ताक अहमद, डॉ मुसाफिर चौहान, भोला यादव, विनोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---