Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: चोरों ने सेंध मारकर घर में रखें चार सूटकेस व एक बक्से पर किया हाथ साफ


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के चकभड़ीकरा गांव में रविवार सोमवार की रात चोरों ने घर के पीछे से सेंध मारकर घर में रखें चार सूटकेस व एक बक्सा उठा ले गए जिसमें रखे लगभग ₹20000 नगद व हजारों रुपए के गहने थे घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह हुई जब वह सोकर उठा ओर  कमरे में गया जहा सूटकेस व बक्शा गायब देख शोरगुल किया वहीं पुलिस को सूचना दिया पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किया एवं पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरु कर दिया मिली जानकारी के अनुसार चकभड़ी करा गांव निवासी रितेश कुमार पुत्र छोटेलाल के परिजन खाना खाकर सो गए इसी दौरान चोरों ने पीछे के रास्ते से सेंध मारकर घर में रखें चार सूटकेस व एक बक्सा उठा ले गए सूटकेस व बक्सा घर के थोड़ी ही दूर खेत में मिला लेकिन उसमें रखा लगभग 20 हजार नगद व हजारों रुपए मूल्य के गहने गायब थे पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---