सिकंदरपुर (बलिया) सर्वधर्म समभाव के प्रति हमेशा जागरूक व समर्पित रहने वाले नगर के प्रतिष्ठित फिजीशियन एवं सर्जन डॉक्टर आशुतोष कुमार गुप्ता ने भारत देश के विशेष पर्व ईद-उल-अज़हा की पूर्वसंध्या पर सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को जाति धर्म से आगे बढ़कर सिर्फ मानवता का धर्म अपनाना चाहिए।
आगे कहा कि भारत देश संस्कारों का, सभ्यताओं का देश है, जिसका लोहा पूरा विश्व मानता है ऐसे में मानवता धर्म के नाते सभी का फर्ज होना चाहिए की हम एक दूसरे के त्योहारों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा विश्व पटल पर एकजुट होकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करें।
उन्होंने कहा कि हर त्यौहार हर पर्व हम सभी को कुछ न कुछ सिखाता है, जिसका आचरण हम सभी को करना चाहिए व अपने जीवन में उन आदर्शों को समाहित भी करना चाहिए।
ईद-उल-अजहा के विशेष मौके पर डॉक्टर आशुतोष गुप्ता ने सभी क्षेत्रवासियों से पुरजोर अपील की है कि सभी लोग मिल जुलकर इस पर्व को शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मनाएं व अनेकता मे एकता की मिसाल पेश करे।

