Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: देवरिया कांड के विरोध मे कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतला


बलिया (ब्यूरो) देवरिया बालिका गृह में लड़कियों से हुए यौन शोषण के खिलाफ युवा कांग्रेस बलिया लोकसभा के उपाध्यक्ष हरीश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
सभी को संबोधित करते हुए हरीश कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के मठ गोरखपुर से सटे हुए देवरिया रेलवे स्टेशन के समीप बालिका गृह में मासूम बच्चियों के साथ जो हुआ वह बहुत ही निंदनीय है, इन बच्चियों को न्याय मिलना चाहिए साथ ही दोषियों को कठोर से कठोर दंड मिलना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से पहले अपराधियों की रूह कांप उठे।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रुप से सुनील सिंह, मुन्ना उपाध्याय, अंजनी चौबे, राहुल सिंह, मुकेश सिंह, राम कुमार यादव, अमर सिंह, ओम प्रकाश कुमार, रोहित कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---