सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के खटंगी गांव के समीप लोहर देवकली नहर को बंद करने से मना करने पर मनबढ़ युवक ने 35 वर्षीय युवक की डंडे से पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां इलाज हुआ वही पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरु कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खटगी गांव के समीप लोहर देवकली नहर को गांव के ही रामजी राजभर ने बंद कर दिया था जिसके कारण अन्य लोगों के खेतों में पानी नहीं जा रहा था खटंगी गांव के ही मानजी उम्र 35 वर्ष ने नहर बंद करने का विरोध किया जिससे खुन्नस खाकर रामजी राजभर ने उसकी पिटाई कर दिया।
सिकन्दरपुर: नहर बंद करने का विरोध करने पर युवक की डंडे से पिटाई, युवक गंभीर रूप से घायल
7.8.18
53k

Tags