सिकन्दरपुर (बलिया) शिक्षा क्षेत्र नवानगर के अंतर्गत सिकन्दरपुर, बड्ढा स्थित टाऊन प्राथमिक विद्यालय नं० 2 पर मंगलवार को बच्चों को दो सेट ड्रेस, टाई, बेल्ट, वितरित किया गया, विद्यालय मे ड्रेस, टाई, बेल्ट पाकर बच्चों के चेहरें खिलखिला उठे।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डा० रवीन्द्र वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी एस० एन० त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि डॉ० अन्जनी यादव, वार्ड सभासद बीरेन्द्र यादव, न्याय पंचायत समन्वयक अमर नाथ यादव, प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार, मु० इरशाद अहमद, नवीन कुमार सिंह, रिफत आरा, शाइस्ता फिरदौस, कुदसिया बानो तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अहमदुलाह वाहिदी उपस्थित रहे ।


