Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: 11 अगस्त को होगा मुफ्त जांच शिविर कैम्प का आयोजन


सिकंदरपुर (बलिया)  स्थानीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र सिकंदरपुर के सामने स्थित अजीज मेडिकल स्टोर एवं पैथोलॉजी सेंटर के तत्वाधान में आगामी शनिवार 11 अगस्त को मुफ्त जांच शिविर कैम्प का आयोजन किया गया है।
अजीज मेडिकल स्टोर एवं पैथोलॉजी सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर सादिक अजीज ने "खबरें आज तक Live" से हुई एक बातचीत के अंतर्गत बताया कि इस जांच शिविर के दौरान हिमोग्लोबिन, शुगर व चमड़ी से जुड़े हुए रोग जैसे दाद, खाज, खुजली, बालों का गिरना, चर्म रोग, सफेद दाग, कील मुहासें, छाही, गुप्त रोग,फटी एड़ियां,नाखूनों का गिरना व अत्यधिक पसीना आना जैसे रोगों का मुफ्त जांच व डाक्टरी सलाह 11अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक क्षेत्र के जाने माने चर्म, कुष्ठ एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस के रहमान के देखरेख में किया जायेगा।
अजीज मेडिकल स्टोर एवं पैथोलॉजी सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर सादिक अजीज ने आम जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस मुफ्त जांच शिविर का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---