Left Post

Type Here to Get Search Results !

हमने एक व्यक्ति को नही एक युग को खो दिया है- शकुंतला देवी


सिकंदरपुर(बलिया) अटल बिहारी बाजपेयी जी की मृत्यु की समाचार सुनते ही लोगो मे मायूसी छा गयी हर जगह शोक संवेदनाओं का दौर सा चल पड़ा, इसी क्रम मे ग्रामसभा चक्खान के ग्राम प्रधान शंकुतला देवी के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमे राष्ट्रकवि,पूर्व प्रधानमंत्री व विश्वविख्यात नेता अटल विहारी वाजपेयी जी के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। 
इस मौके पर शकुंतला देवी ने कहा कि आज हमारे देश की बहुत ही बड़ी क्षति हुई है, हमने एक व्यक्ति को नही एक युग को खो दिया है, आगे कहा कि आज का दिन हमसभी के लिए बहुत ही दुखदायक है, हमने एक महान नेता एक महान विचारक को खो दिया है, हमारे देश मे हुई इस क्षति की कभी भारपाई नही की जा सकती।
इस मौके पर ग्रामप्रधान श्रीमती शकुन्तला देवी, प्रधान प्रतिनिधि अजय खरवार, दिनेश जायसवाल, रामु चौहान, शैलेश शर्मा, कविलास राजभर, पप्पू प्रजापति, मनोज शर्मा, आकाश राजभर, राजेश कुमार गुप्ता, प्रेम नारायण सिंह, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---