Left Post

Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रकवि व पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन पर हुआ शोक सभा का आयोजन


सिकंदरपुर (बलिया) हमारे देश के राष्ट्रकवि और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की निधन की खबर आते ही पूरे नगर के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व और विश्वविख्यात नेता आज हमें छोड़ कर इस दुनिया से चले गए।

स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई, हर कोई इस खबर से स्तब्ध होकर रह गया, स्थानीय कस्बा के पार्वती कटरा मे गुरुवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्र कवि अटल बिहारी बाजपेई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया एवं 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान पाठक, डॉ उमेश चंद, पूर्व नगर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल, नगर चेयरमैन रविंद्र वर्मा, हरि भगवान चौबे, गोवर्धन मधुकर व परमेश्वर प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---