सिकन्दरपुर (बलिया) नगर के प्रतिष्ठित फिजिशियन व सर्जन डॉ आशुतोष गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर सहित सभी क्षेत्रवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
खबरें आजतक Live से बातचीत के दौरान डॉ आशुतोष गुप्ता ने कहा कि हमारे देश को बहुत ही मुश्किलों से और बलिदानों से आजादी मिली थी, हमें देश के महापुरुषों से सीख लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए, उन्होंने देश के सभी बच्चों को विशेष तौर से इस स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहां की बच्चे हमारे देश के निर्माता हैं, आने वाले कल के भविष्य है, जरूरत है कि उनमे देश और समाज के प्रति जिम्मेदारीयो का संस्कार भरा जाए ताकि ये बच्चे कल को हमारे देश को और मजबूती प्रदान कर सके,देश के प्रति अपनी को जिम्मेदारी निभा सके।

