Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने किया ध्वजारोहण


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय नगर के शिक्षा क्षेत्र नवानगर अन्तर्गत टाऊन प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 सिकंदरपुर मे 71वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार ने ध्वजारोहण किया, इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र, छात्राओं को संबोधित करते हुए सुशील कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के सैनिकों के बलिदान और आम नागरिकों का देश के प्रति समर्पण के बारे मे विस्तार से सभी विंदुओं पर प्रकास डाला।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत नारों से समूचा आसमान गुंजयमान हो उठा, इसके बाद बच्चों मे मिस्ठान और कापी किताब का भी वितरण किया गया,इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड सभासद बीरेन्द्र यादव, नवीन कुमार सिंह, स० अ०  मु० इरशाद अहमद व सैकड़ों की संख्या मे छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---