Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: स्वतंत्रता दिवस पर आर एस एस गुरुकुल अकादमी मे हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने निकाली झाकियां


सिकंदरपुर (बलिया)  शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी स्थान रखने वाला शिक्षण संस्थान कठघरा बंसी बाजार स्थित आर ऐस ऐस गुरुकुल अकादमी मे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एक बहुत ही भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर राणाप्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि अखिलेश सिंह व कार्यक्रम के अध्यक्ष दीना नाथ सिंह आदि ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के उपरांत हजारों की संख्या मे विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने लगभग एक किलोमीटर लंबी प्रभात फेरी निकाला जो आर एस एस गुरुकुल अकादमी से माल्दह, हल्दीरामपुर, सिकन्दरपुर कस्बा होते हुए पुनः स्कूल प्रांगण तक पहुँची, इस प्रभात फेरी मे अनेक तरह की झाकियां भी थी, जिसमे बच्चों ने देश भक्ति का परिचय देते हुए भारत माता, झांसी की रानी, सैनिक, भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस बने हुए थे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री जय प्रताप सिंह, सुनील राय, सीताराम यादव, विजय गुप्ता, सोनू यादव, सूरज, अमित यादव, के के सिंह, हरेराम यादव, सुनील गुप्ता आदि समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---