सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल के बैठक हाल मे प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नवानगर के तत्वावधान मे पुरानी पेन्शन बहाली के लिए कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक 6 अगस्त सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से पुरानी पेन्शन बहाली के लिए कई प्रमुख विन्दुओं पर कार्यकारिणी मे विस्तृत चर्चा कर रणनीति बनाई गई व आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाली जनपदीय रैली मे समस्त शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मियों को पहुँचने का आह्वान किया गया ।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार, मंत्री विनय कुमार यादव, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जू० हा० स्कूल अध्यक्ष अमरनाथ यादव तथा समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


