Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष बने बिजेन्द्र राय व मंत्री बने पतरुराम


सिकंदरपुर (बलिया) तहसील लेखपाल संघ सिकंदरपुर का चुनाव सोमवार को तहसील सभागार में भारी गहमागहमी के बीच हुआ जिसमें कुल 7 पदों के कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशी जबकि अन्य 5 पदों के लिए केवल एक 1 प्रत्याशी  चुनाव मैदान में थे  चुनाव अधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष पूर्वी जोन राम पूजन राम की देखरेख में अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए मतदान कराया गया कुल 61 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिजेन्द्र राय  को कुल 38  जबकि मनोज यादव को 23 मत मिले वही मंत्री पद के लिए पतरु राम को 33 मत जबकि सुनील कुमार को 29 मत मिले।

चुनाव अधिकारी राम पूजन राम ने अध्यक्ष पद पर बिजेन्द्र राय व मंत्री पद पर पतरु राम के विजई होने की घोषणा किया वही निर्विरोध निर्वाचित हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष राणा विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष रघुवीर गुप्ता महामंत्री मनोज कुमार वर्मा जबकि ऑडिटर कुमारी जया सिंह को घोषित किया गया।  चुने हुए पदाधिकारियों को तत्काल शपथ ग्रहण करा दिया गया।  
इस मौके पर जिला अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह जिला मंत्री छठु यादव हरिकेश सिंह विश्वामित्र सिंह अरुण कुमार सिंह जैनुद्दीन अहमद लक्ष्मीकांत यादव सद्दाम हुसैन ईश्वरचंद पाठक अखिलेश यादव आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---