रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते एक अगस्त की देर सायं नाबालिग किशोरी के साथ हुए गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। गैंगरेप की शिकार बनी कक्षा 7 की नाबालिग छात्रा रविवार की सुबह अपने माता पिता के साथ थाने पहुंचकर एसएचओ को गांव के पांच लड़को के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया, पुलिस ने त्वरित कार्यावाही करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच घटना के सम्बन्ध में पूछ-ताछ किये, घटना के संबंध में पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार एक अगस्त की सायं आठ बजे नाबालिग किशोरी खेत की तरफ शौच करने जा रही थी, इसी बीच गांव के ही पांच लड़के किशोरी को जबरन एक झोपड़ी में उठा ले गये तथा बारी-बारी से सभी ने आधे घंटे से अधिक समय तक रेप किया।आरोपी ने इस घटना क्रम की मोबाइल से फोटो शूट करने के अलावे वीडियो भी बना ली तथा पीड़िता को मुंह खोलने पर हत्या करने की धमकी भी दिये।
जान माल के भयवश लड़की ने चुप्पी साध ली।इसी बीच एक आरोपी ने शनिवार की सायं गलत काम के लिए पुनः लड़की को रात में बुलाया।जब लड़की ने आने से इंकार किया तो पूर्व में बनायी गयी विडियो फेसबुक पर डालने की धमकी दी।इस घटना के बात उक्त लड़की रोने लगी।तथा परिजनो को पूर्व में घटित सारी घटनाओं से अवगत कराया।
एसओ विनोद सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 376 घ,506,13/14 पास्को एक्ट तथा 66 आई एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।आरोपियों में से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिस दी जा रही है।
रिपोर्ट- महेश कुमार

