सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के सामने स्थित पुजा मेडिकल एवं पैथालॉजी के तत्वावधान मे पथ-काइंड लैब के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।
इस दौरान Path-Kind के विशेषज्ञों द्वारा सैकड़ों मरीजों का मुफ्त मे कोलेस्ट्रॉल व शुगर की जांच की गई, इस मौके पर पुजा मेडिकल के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम जयसवाल ने सभी को धन्यबाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विकास के बढ़ते कदम के साथ साथ नगर मे Path-Kind लैब का खुलना हम सभी के लिये गर्व की बात है, आगे कहा कि अगर मरीज की जांच सही तरिके से हो तो उसका उपचार भी सही ढंग से होता है।

