सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के काजीपुर गांव के संजय कुमार चौहान (40) घर से 1 माह पूर्व विदेश सऊदी अरब में काम करने के लिए गये थे। जिस सेठ के यहां काम करते थे उसी सेठ के घर में कूलर में पानी भरते समय करंट प्रवाहित होने के कारण करंट ने संजय चौहान को अपने चपेट में ले लिया, और संजय चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 9/7/2018 की है, जब सऊदी अरब से उनके घर फोन आया तब बुड्ढी मां खेदनी देवी पिता बृज किशोर चौहान को पता चला की हमारा लड़का अब इस दुनिया में नहीं है, तो फूट फुट कर रोने लगे, और उनकी आंखे आंसुओं से भरा था और थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। संजय चौहान दो भाइयों में बड़े थे व कमाऊ पुत्र वही थे । किसी तरह उनका परिवार गुजरा कर रहा था।
घरवालों का कहना है कि जिस सेठ के यहां काम कर रहे थे उस सेठ की तरफ से कुछ भी आर्थिक मदद नहीं मिला। आगे परिवार कैसे गुजर बसर करेगा यह सोचकर बुड्ढे माता पिता परेशान है, एक महीने बाद 7/ 8/2018 की देर शाम जब पार्थिव शरीर घर पहुचा, जैसे ही शव दरवाजे पर पहुंचा गांव मोहल्ले में कोहराम मच गया, पत्नी परमेश्वरी देवी का रो रो कर बुरा हाल है, संजय चौहान अपने पीछे दो लड़के गुड्डू (10 ) मिथिलेश (8) व लड़की मीरा (5) को छोड़ गए हैं। गांव के प्रधान अशोक कनौजिया ने सन्तवना दिया है कि जो हमसे हो सकेगा आर्थिक मदद दिया जाएगा।

