Left Post

Type Here to Get Search Results !

एलपीएस इंस्टिट्यूट में धुमधाम से मनाई गई एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के बस स्टेशन चौराहा,मनियर रोड स्थित एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अध्यापक तथा बच्चों के द्वारा महान वैज्ञानिक शांति प्रिय पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर पर संस्था के निर्देशक एस के शर्मा सहित संस्था के अध्यापक बख्तियार खान, गौहर खान व अन्य बच्चों ने श्रद्धा सुमन समर्पित किया। बच्चों को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यापकों ने कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम बच्चों के अति प्रिय महान वैज्ञानिक थे। कहा कि उनके पथ पर चलकर देश की सेवा करना मानव धर्म का सबसे बड़ा राष्ट्रप्रेम है। विषम परिस्थितियों में भी डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने जो साहस और धैर्य का परिचय दिया भारत ही नहीं विश्व के इतिहास में स्वर्ण युग कहा जा सकता है। हमें उनके जीवन से सीख लेना चाहिए। इस दौरान अनीश यादव, अहमद, अंकित, आशीष,विशाल,रोशन,खुशी, नितिन, सोनी गुप्ता, तनु, निकिता, श्रेया शर्मा, प्रियांशु प्रजापति, प्रवीण, तनवीर आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---